एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर 2, बॉर्डर और जाट की सफलता के बाद सनी देओल (Sunny Deol) एक्शन थ्रिलर बंटवारा 1947 (Batwara 1947) के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। बंटवारा 1947 को लेकर लंबे समय से फिल्मी गलियारों में चर्चा हो रही थी।
सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी जैसे सितारों से सजी बंटवारा 1947 का इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) से क्लैश हुआ है। आवारापन 2 से क्लैश के बीच सनी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है? जानिए यहां...