एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी ने 'आवारापन 2' के साथ एक लंबे समय के साथ रोमांटिक जॉनर में वापसी की है। वहीं पहले दिन के शोज देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर एक्टर की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी दिया है।
इस बीच एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने फैन्स के साथ 'आवारापन 2' (Awarapan 2) को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स का जश्न मनाते हुए 'आवारापन 3' को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। एक्टर ने अपनी को-स्टार दिशा पाटनी के साथ मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों को सरप्राइज दिया।