Entertainment
Awarapan 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, Sunny Deol की 'बंटवारा 1947' को किया ओवरटेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की अनाउंसमेंट के बाद से ही इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैंस में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिली। इसका नतीजा हमें फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला।
लेखक Surabhi Shukla169K पढ़े गए
-1786717077401.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की अनाउंसमेंट के बाद से ही इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैंस में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिली। इसका नतीजा हमें फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला। इससे आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि 2007 में इमरान हाशमी दिल टूटे आशिकों का सहारा कैसे बने थे।
फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट दिशा पाटनी (Disha Patani) नजर आईं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करने के लिए तैयार है। आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन में ही साल 2007 में रिलीज हुई ओरिजनल फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। अब पहले दी दिन इसकी सीक्वल शानदार पारी खेलने के लिए तैयार है।
-1795331890506.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


