एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के करियर की सबसे बड़ी हिट मूवीज की लिस्ट में आवारापन 2 (Awarapan 2) शामिल हो गई है। भले ही तीन दिन में इस फिल्म ने बस सेंचुरी ही मारी हो, लेकिन बजट पहले ही वसूल हो चुका है।
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आवारापन 2 (Awarapan 2 Box Office Collection), 2007 में आई कल्ट फिल्म आवारापन का सीक्वल है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म का सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947 (Batwara 1947) से क्लैश हुआ, लेकिन फिर भी इमरान हाशमी ने बाजी मार ली।