एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्मों से दर्शकों की काफी उम्मीदें बंधी रहती हैं। जहां उनकी फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था, तो वहीं 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई फिल्म बंटवारा 1947 पाई-पाई की मोहताज हो गई है। मंगलवार तक सनी देऔल की पाकिस्तान और भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी मूवी ने वर्ल्डवाइड कितना बिजनेस किया, चलिए देखते हैं।