एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज ने एवेंजर्स का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है। दो मिनट की इस क्लिप को डूम्सडे के मुख्य कलाकार रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Doctor Doom), क्रिस इवांस (कैप्टन अमेरिका) और हेले एटवेल (पेगी कार्टर) ने पेश किया है। इसमें वेनेसा किर्बी का किरदार सू स्टॉर्म, पृथ्वी के सबसे ताकतवर सुपरहीरो को लैटवेरियन विलेन से होने वाले खतरे के बारे में चेतावनी देती हुई दिखती हैं, और साथ ही बीच-बीच में डूम की कॉस्ट्यूम पर भी फोकस किया गया है।