एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरशद वारसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीवन बीमा योजना' के साथ अपनी एक्टिंग का एक नया पहलू दिखाने के लिए तैयार हैं; यह उनकी पहली फिल्म है जिसमें वे डबल रोल में नजर आएंगे। इस डार्क कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट हाल ही में अनाउंस कर दी गई है। पहले यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने अब इसकी रिलीज एक हफ्ता आगे बढ़ा दी है।