एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) खुद से 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभरा शेट्टी (Shubhra Shetty) को डेट कर रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने शुभरा के साथ अपनी शादी की प्लानिंग और एज गैप को लेकर मिले ताने को लेकर बात की है।
53 साल के अनुराग कश्यप और 33 साल की शुभरा शेट्टी करीब एक दशक से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में, फिल्ममेकर ने शुभरा के साथ एक खुशहाल जिंदगी बताने को लेकर बात की। साथ ही बताया कि वह तीसरी शादी करने की सोच रहे हैं या नहीं।