एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' (Mahakavya Shri Ramayan Katha- Shri Ram Ki) में माता सीता की भूमिका निभाने वाली हैं।
हाल ही में, अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' का टीजर जारी किया जिसे देखते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई।