एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की लव लाइफ इस समय हिचकोले खा रही है। आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के बाद वॉकर ब्लेनको के साथ भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है।
अनंत अंबानी की शादी से उड़ी थी डेटिंग की खबरें
दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की डेटिंग की खबर सबसे पहले जुलाई 2024 में आई थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समय दोनों को कोजी होते देखा गया था।