एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से धुरंधर स्टार एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की माइथोलॉजिकल फिल्म महाकाली का नाम चर्चा में बना हुआ है। अब इस मूवी का लेटेस्ट प्रोमो निर्माता प्रशांत वर्मा द्वारा रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य के खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं।