एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक डार्क क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया।
यह प्रियदर्शन की ही 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक नेगेटिव रोल प्ले किया था। अब ये मूवी थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।