जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। कलाकार अपना काम शिद्दत से करते हैं, बिना उसके परिणाम की चिंता किए। ऐसे में अगर उनके काम को की तुलना किसी प्रतिभाशाली कलाकार से कर दी जाए तो उनका हौसला भी बढ़ता है।
केतन मेहता की आंखों में आ गए आंसू
ऐसा ही कुछ हुआ था अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) के साथ, जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए सराहना मिली थी। फिल्म की स्क्रीनिंग को याद करते हुए चित्रांगदा कहती हैं कि एक सज्जन उस फिल्म की स्क्रीनिंग में आए थे। फिल्म खत्म होने के बाद उनकी आंखों में आंसू थे, इसलिए वह स्टेज पर आकर नहीं मिले।