एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर अखिल सचदेवा ने हाल ही में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का गाना 'पिया घर आया - होमकमिंग' कंपोज किया है। अखिल ने हाल ही में कुछ संगीन खुलासे किए हैं।
उन्होंने बताया है कि गाने तैयार करने के बाद भी उन्हें कुछ बड़ी फिल्मों से हटा दिया गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद, म्यूजिक कंपोजर ने मुंबई के BKC इलाके में आईएनएस से बात की। बेटी के जन्म के बाद उनके हालात काफी बेहतर हो गए।