संजीत नार्वेकर, मुंबई। आज का फिल्मी किस्सा कुछ यहां से शुरु होता है कि फिल्म 'लव इन टोक्यो' (Love In Tokyo) के रिलीज होते ही एक लेखक ने निर्माता-निर्देशक प्रमोद चक्रवर्ती (चक्की दा) को कानूनी नोटिस भेजकर दावा किया कि फिल्म की कहानी उनकी है। चक्की दा ने तुरंत उन्हें फाइव स्टार होटल में दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया।
लेखक हैरान था कि अदालती दुश्मन होने के बावजूद उनके साथ ऐसा शाही व्यवहार क्यों हो रहा है? चक्की दा ने हंसते हुए जवाब दिया, "मैं आपका शुक्रगुजार हूं क्योंकि आप पहले शख्स हैं जिसने माना कि मेरी फिल्म में कोई कहानी भी है, वरना सारे समीक्षक तो कह रहे हैं कि इसमें कहानी नाम की कोई चीज ही नहीं है।"