एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में आज के समय में कम ही ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपने किरदार में वह जुनून डाल सके कि लोग उन्हें सालों साल याद रख सके। हालांकि, 50 और 60 के दशक में एक ऐसे एक्टर थे, जिनका अभिनय बोलता था। 40 साल के करियर में दिग्गज एक्टर ने 100 से ज्यादा हिंदी और बंगाली मूवीज में काम किया।
उन्होंने अपने करियर में गोलमाल नरम-गरम, माइकल, मधुसूदन, गुड्डी, रंग बिरंगी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी एक्टिंग और लिखने की कला में इतना दम था कि उस समय की कांग्रेस सरकार भी एक्टर से डरने लगी थी। कौन थे वह दिग्गज अभिनेता, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने भेजा था जेल, पढ़ें उनसे जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।