Entertainment
'आप रावण कैसे हो सकते हैं?', 4000 करोड़ी Ramayana में यश के किरदार से खुश नहीं बेटा यथर्व?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश, नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। जब से उनका लुक सामने आया है, दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। मगर उनके बेटे यथर्
लेखक Rinki Tiwari141K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश, नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। जब से उनका लुक सामने आया है, दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। मगर उनके बेटे यथर्व (Yatharv) अपने पिता के किरदार से पहले खास खुश नहीं थे।
खुद यश ने खुलासा किया है कि जब उनके बेटे को पता चला कि वह रामायण में रावण की भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने सवाल किया कि वह राम क्यों नहीं बने? उसने पूछा कि उनके पिता रावण कैसे बन सकते हैं?



