एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण (Ramayana) का नाम सिनेमा जगत में काफी छाया हुआ है। इसका बड़ा कारण फिल्म का 4000 करोड़ का मेगा बजट है। अब इस मामले को लेकर रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता यश ने फिल्म की लागत को लेकर पूरी सच्चाई बताई है।