एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे पसंद के साथ-साथ आलोचना भी मिली। कई लोगों ने फिल्म के CGI यानी VFX को लेकर आलोचना की।
अब रामायण में राम की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने वीएफएक्स की आलोचना पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है।