एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा और एक रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि दुनिया भर में रिलीज होने वाला फिल्म का वर्शन एक जैसा नहीं होगा। एक अपडेट के अनुसार, चीन में रिलीज होने वाला वर्शन भारत में रिलीज होने वाले वर्शन से 33 मिनट छोटा होगा।