आरती तिवारी, मुंबई। मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों के फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं एवेंजर्स: डूम्सडे का। इसी बीच डिज्नी प्लस व मार्वल स्टूडियोज ने दे दिया है एक लंबा-चौड़ा होमवर्क, ताकि समझ आए डूम्सडे की पहेली…
किसी फिल्म को समझने के लिए फैंस अक्सर उसकी कहानी देखने आते हैं मगर एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) की बात अलग है। अपनी फिल्मों को एक-दूसरे से बेहद बारीकी से गूंथने में उस्ताद मार्वल मूवीज (Marvel Movies) एक बार फिर ऐसा ही करने जा रहे हैं। एवेंजर्स: डूम्सडे के लिए मार्वल स्टूडियोज व डिज्नी प्लस ने 15 फिल्मों की एक आधिकारिक फाउंडेशनल वॉच लिस्ट जारी की है।