एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक मधुर भंडारकर की कल्ट फिल्म फैशन को भला कौन भूल सकता है। कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा जैसी लेडी सुपरस्टार्स से सजी इस मूवी में अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
हाल ही में मुग्धा ने इस बात का खुलासा किया है कि शाह रुख खान संग शूटिंग करने के बावजूद वह उनके साथ एक फोटो क्लिक नहीं करा पाईं, जिसका मलाल उनको अब तक है।