एंटरटेंनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के ब्रेकअप की खबर लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में थी। कपल ने साल 2025 में डेट करना शुरू किया था और इसी साल दिसंबर में दोनों पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में नजर आए।
इसके बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबर कंफर्म नहीं की थी लेकिन इसके बाद से ये साथ में कभी दिखाई नहीं दिए जिससे फैंस ने अंदाजा लगाया कि वाकई में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के फैंस के लिए गुड न्यूज है।