एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) मेडिकल मिस्ट्री की दुनिया में उतर गए हैं। एक्टर लोकप्रिय अमेरिकी शो 'हाउस' के भारतीय रूपांतरण में ह्यू लॉरी वाला किरदार निभा रहे हैं।
मेकर्स ने अब इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें डॉ. हसन की दुनिया की एक झलक देखने को मिलती है। इस दुनिया में वे नामुमकिन लगने वाले केस सुलझाते हैं, और साथ ही अपने जूनियर्स तथा मरीजों के साथ उलझे हुए रिश्तों को भी संभालते हैं।