एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को एक लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस इंस्टाग्राम की एक रील को लेकर है, जिसमें अभिनेता और अनंत अंबानी के बीच हुई बातचीत के बारे में कथित तौर पर भ्रामक और मानहानिकारक दावे किए गए थे।
बताया गया है कि यह बातचीत हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, शाह रुख खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से नोटिस भेजे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।