एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई गाने रिलीज होते हैं और आकर चले जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं,जो वक्त के साथ कभी पुराने नहीं पड़ते और हमेशा के लिए हमारी यादों का हिस्सा बन जाते हैं।
बेहद जबरदस्त थे लिरिक्स
आज आपको ऐसे ही एक सदाबहार गाने के बारे में बताएंगे जो सदियों से हमारा मनोरंजन करता आ रहा है। ये गीत और इसके लिरिक्स इतने जबरदस्त हैं कि जैसे ही ये बजता पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। हम बात कर रहे हैं साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘लम्हे' (Lamhe) के गाने ‘मोरनी बागा मा बोले'(Morni Bagame Bole) की। इस गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और इला अरुण (Ila Arun ) ने अपनी आवाज दी थी।