एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बॉलीवुड गाने तो आपने बहुत सुने होंगे। स्वर कोकिला कही जाने वाली इस सिंगर ने अलग-अलग भाषाओं में करीब 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं।
पहाड़ों में आज भी गूंजते हैं उनके गीत
आज हम आपको लता दीदी के एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने वाले हैं जोकि हिंदी और पंजाबी से थोड़ा अलग हटकर बंगाली भाषा में है। हम उस गीत की बात कर रहे हैं जिसे लता मंगेशकर ने गढ़वाली भाषा में गाया है। ये उनका गढ़वाली भाषा में गाया पहला और आखिरी गीत था लेकिन इसकी गूंज पहाड़ों में आज भी कायम है।