संजय कृष्ण, रांची: आदिवासी जीवन को करीब से देखने वाले उस फिल्मकार ने करियर की शुरुआत की थी उन पर आधारित वृत्तचित्रों से और जीवन भर फिल्मों में दिखाई अभाव, विस्थापन और उत्पीड़न के चक्रव्यूह में फंसे जीवन की कुछ वैसी ही छवियां। ऋत्विक घटक के जन्मशताब्दी वर्ष पर आलेख...
ऋत्विक घटक: जिन्होंने पर्दे पर उतारा आदिवासियों का जीवन
भारतीय फिल्मकारों में ऋत्विक कुमार घटक एक अलग और विशिष्ट स्थान रखते हैं। बांग्ला सिनेमा की प्रसिद्ध त्रयी में वे सत्यजित रे और मृणाल सेन के साथ गिने जाते हैं। 1955 में जब सत्यजित रे की पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' पर्दे पर आई, तब ऋत्विक घटक तत्कालीन बिहार के सुदूरवर्ती इलाके (वर्तमान झारखंड) में आदिवासियों के बीच काम कर रहे थे। कोलकाता से उनका यहाँ आना अचानक नहीं हुआ था।