Entertainment
20 सालों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही Shah Rukh-Deepika की जोड़ी, 'किंग' में फिर तहलका मचाने को तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ आखिरकार रिलीज हो गया है। इस गाने के साथ ही भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक की चर
लेखक Ekta Gupta122K पढ़े गए
-1793626517475.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ आखिरकार रिलीज हो गया है। इस गाने के साथ ही भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक की चर्चा फिर से शुरू हो गई है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। अपने शानदार रोमांस से लेकर पर्दे पर दमदार मौजूदगी तक, इस जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी जोड़ी इतनी खास क्यों है।



