Entertainment
15 अगस्त 1947 को रिलीज हुई थी आजाद भारत की पहली फिल्म, Kishore Kumar ने छोटे से रोल में जीता था दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी इस तारीख का खास महत्व है। 1947 में इसी तारीख को, जब देश ने एक आजाद राष्ट्र के
लेखक Ekta Gupta104K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी इस तारीख का खास महत्व है। 1947 में इसी तारीख को, जब देश ने एक आजाद राष्ट्र के तौर पर अपना सफर शुरू किया था, तब बॉम्बे के सिनेमाघरों में फिल्में दिखाई जा रही थीं।
उस दिन रिलीज हुई सबसे अहम फिल्मों में से एक थी पी.एल. संतोषी की 'शहनाई' (Shehnai), जो आगे चलकर उस साल की सबसे बड़ी हिंदी हिट फिल्मों में से एक बनी।
-1795331890506.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


