एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी मनोरंजन का एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां अच्छे कंटेंट को दर्शकों की भरपूर सराहना मिलती है। फिर भले ही वह कंटेंट महीनों पुराना हो या सालों पहले रिलीज हुआ है। ओटीटी की यही खासियत है कि यहां रिलीज होने के बाद किसी फिल्म या सीरीज को ना चलने पर सीधा फ्लॉप होने का ठप्पा नहीं पकड़ा जाता।
अगर कंटेंट अच्छा हो तो लोग उसे महीनों तक ट्रेंडिंग में बनाए रख सकते हैं और सालों बाद भी उसे फिर से देखते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है नेटफ्लिक्स (Netflix) पर साल भर पहले रिलीज हुई एक सीरीज के साथ।