एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। 4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी संभाल रहे हैं, जो इससे पहले दंगल जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं।
इस माइथोलॉजिकल फिल्म को मेकर्स हिंदी के साथ-साथ तमिल-तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। हालांकि, इस बीच ही मैग्नम ओपस फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का भोजपुरी ट्रेलर भी इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।