डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के बेहद पतले और नुकीले 'X-59' सुपरसोनिक प्रायोगिक विमान ने अपनी पहली उड़ान की पहली वर्षगांठ पर पूरे अमेरिका के ऊपर से उड़ान भरी। यह विमान कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर की यात्रा पर निकला था।
उड़ान के दौरान इसे देखने वाले लोगों ने इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए, जो तेजी से वायरल हो गए। नासा प्रशासक जेरेड इसाकमैन ने भी एक्स पर वीडियो की सराहना करते हुए विमान के कैनेडी सेंटर पहुंचने की पुष्टि की। इस यात्रा के दौरान विमान के साथ एक F-15, एक F/A-18 और एक गल्फस्ट्रीम C-20 विमान एस्कॉर्ट के रूप में चल रहे थे।