डिजिटल डेस्क, सल्वाडोर। चुनाव में जीत सिर्फ भाषणों और रैलियों से नहीं मिलती, कभी-कभी व्हाट्सएप का एक संदेश भी निर्णायक साबित हो सकता है। ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा की वापसी इसकी मिसाल बनी।
पहले दौर में दक्षिणपंथी उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो से पिछड़ने के बाद लूला की टीम ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक ऐसा अभियान चलाया कि दूसरे दौर में बाजी पलट गई।