World
VIDEO: ग्रीस में जंगल की आग बुझाते समय हवा में टकराए दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर, दो की मौत
डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस में जंगल की आग का कहर नहीं थम रहा है। रविवार को एथेंस के पश्चिम में एटिका इलाके में आग बुझाते समय दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। इस हादसे में एक हेलीकॉप्टर में आग लग गई। यह हादसा प्
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस में जंगल की आग का कहर नहीं थम रहा है। रविवार को एथेंस के पश्चिम में एटिका इलाके में आग बुझाते समय दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। इस हादसे में एक हेलीकॉप्टर में आग लग गई। यह हादसा प्साथा के पास पानी गिराने के ऑपरेशन के दौरान हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक हेलीकॉप्टर कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान नीचे वाले हेलीकॉप्टर का मेन रोटर ऊपर वाले हेलीकॉप्टर के निचले हिस्से से टकरा गया और उसमें आग लग गई। दूसरा हेलीकॉप्टर पानी छोड़कर आगे निकल गया।



