डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें अफगानिस्तानी महिला पत्रकार द्वारा तालिबान की नीतियों और पाकिस्तान के रुख पर सवाल पूछने पर ख्वाजा आसिफ ने जवाब देने के बजाय उनके पहनावे पर तंज कसा।
आसिफ ने अपने हाथों से इशारा करते हुए महिला पत्रकार को अफगानिस्तान लौटने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। तनावपूर्ण माहौल में पाक मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों के इस तरह हंसने और धमकी भरे व्यवहार को सोशल मीडिया यूजर्स बेहद शर्मनाक बता रहे हैं।