World
अमेरिकी ग्रीन कार्ड की फीस कितनी है? USA में बसना अब आसान नहीं, ट्रंप के फैसले ने बढ़ाई बेचैनी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में बसने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का सपना देख रहे भारतीय उद्यमियों और निवेशकों के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। अमेरिका ने लोकप्रिय ईबी-5 इमिग्रेंट इन्वेस्टर प्रो
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में बसने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का सपना देख रहे भारतीय उद्यमियों और निवेशकों के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। अमेरिका ने लोकप्रिय ईबी-5 इमिग्रेंट इन्वेस्टर प्रोग्राम के तहत आवेदन शुल्क में भारी-भरकम और ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर दी है।
अमेरिकी नागरिकता और आप्रवासन सेवा (यूएससीआईएस) द्वारा मंगलवार को अंतिम रूप दिए गए इस नए नियम के तहत कई प्रमुख याचिकाओं की फीस को दोगुने से भी अधिक कर दिया गया है।



