World
'हबीबी, कॉल मी सीनेटर'; US के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल सैयद ने अपनी विक्ट्री स्पीच में ट्रंप और वेंस पर कसा तंज
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मिशिगन सीनेट चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन माइक रोजर्स को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। बुधवार को अपनी विक्ट्री स्पीच में उन्होंने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मिशिगन सीनेट चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन माइक रोजर्स को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। बुधवार को अपनी विक्ट्री स्पीच में उन्होंने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर जमकर निशाना साधा।
अल-सैयद ने खास तौर पर इस दिलचस्प विडंबना का जिक्र किया कि जनवरी में उन्हें पद की शपथ खुद जेडी वेंस ही दिलाएंगे। वेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'हबीबी, इसमें बहुत मजेदार विडंबना है कि संवैधानिक रूप से मुझे शपथ दिलाने की जिम्मेदारी आपकी है।'


