डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस समय भारी हंगामा और तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जब अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज के संबोधन के दौरान क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पोडियम की ओर बढ़ने लगे।
इस पर वॉल्ट्ज ने सख्त लहजे में क्यूबाई राजनयिक को रोकते हुए कहा, 'पीछे हटिए!' यह विवाद क्यूबा पर दशकों पुराने अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के प्रस्ताव पर होने वाले मतदान से पहले वार्षिक बहस के दौरान हुआ।