डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान अब US और ईरान के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू कराने की कोशिश में जुट गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने यह कदम चीन के दबाव के बाद उठाया गया है। इस हफ्ते ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी के इस्लामाबाद पहुंचने की भी जानकारी है। पिछले 10 दिनों में यह उनका दूसरा दौरा था।
मोमेनी को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का करीबी माना जाता है। पाकिस्तानी सरकार के बयान के मुताबिक, उन्होंने सरकार के वरिष्ठ सदस्यों और आर्मी चीफ जनरल आसीम मुनीर से मुलाकात की।