World
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर चलेगा ड्रग तस्करी का केस, US कोर्ट में जून 2027 से ट्रायल का प्रस्ताव
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका में ड्रग तस्करी के संगीन आरोपों के तहत मुकदमा चलाने की तैयारी तेज हो गई है। मादुरो और अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के वकीलों ने मिलकर अदालत में
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका में ड्रग तस्करी के संगीन आरोपों के तहत मुकदमा चलाने की तैयारी तेज हो गई है। मादुरो और अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के वकीलों ने मिलकर अदालत में एक प्रस्ताव दिया है, जिसमें मुकदमे की शुरुआत जून 2027 से करने की मांग की गई है।
बता दें कि यह संयुक्त प्रस्ताव मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में होने वाली सुनवाई से ठीक पहले एक अदालती दस्तावेज के जरिए सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले को अमेरिका के हालिया इतिहास के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण मुकदमों में से एक माना जा रहा है।



