World
US में पढ़ाई के बाद नौकरी करना पड़ेगा महंगा, 1 लाख डॉलर का शुल्क लगाने की तैयारी में ट्रंप; भारतीयों पर भी असर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से डिग्री हासिल कर वहां करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों भारतीय छात्रों को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, पढ़ाई पूरी करने के बाद दिए जाने वाले 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) वर्क परमिट
लेखक Digital Desk86K पढ़े गए
-1785475745690.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से डिग्री हासिल कर वहां करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों भारतीय छात्रों को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, पढ़ाई पूरी करने के बाद दिए जाने वाले 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) वर्क परमिट पर ट्रंप प्रशासन 100,000 डॉलर (95 लाख रुपये) का शुल्क लागू करने की योजना बना रहा है।
ट्रंप प्रशासन उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर यह शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है, जो स्नातक होने के बाद अमेरिका में काम करना चाहते हैं। अगर यह लागू हो जाता है, तो इसका असर अमेरिका में अध्ययनरत 3.63 लाख से अधिक भारतीय छात्रों पर पड़ सकता है।



