World
'न्यूयॉर्क में बैठकर पुरानी बातें दोहराने से नहीं बदलेगी दुनिया', UNSC सुधारों पर भारत का कड़ा रुख
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की धीमी प्रगति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अंतर-सरकारी वार्ताओं (आईजीएन) के 17 दौरों के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है औ
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की धीमी प्रगति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अंतर-सरकारी वार्ताओं (आईजीएन) के 17 दौरों के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है और इस प्रक्रिया को कुछ देशों के संकीर्ण हितों का बंधक नहीं बनाया जा सकता।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वार्ताओं को अपने 81वें सत्र तक स्थगित करने का निर्णय लिया है, जो एक वार्षिक प्रथा है और अब बिना किसी स्पष्ट परिणाम या समाप्ति तिथि के 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।



