एएनआई, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने के लिए रूस ने मजबूत पैरोकारी की है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, सुरक्षा परिषद में किसी भी सुधार में स्थायी सदस्य के किसी भी अधिकार को कम नहीं किया जाना चाहिए।
लावरोव ने कहा, सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने की प्रक्रिया में पश्चिमी देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका परिषद में पहले से ही पर्याप्त प्रतिनिधित्व है।