World
आतंकवादी या आतंकवाद के शिकार? UNGA में पेजेश्कियान की ट्रंप को चुनौती, युद्ध में नहीं करेंगे सरेंडर
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने बुधवार को विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश अ
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने बुधवार को विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ युद्ध में सरेंडर नहीं करेगा, लेकिन युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीति में यकीन करता है।
इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को इसी मंच से अपने संबोधन में ईरान को बर्बाद करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान ने अमेरिका के साथ शांति समझौता नहीं किया तो उसका बहुत बुरा हश्र होगा। अमेरिका उसे किसी भी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने देगा। इससे पूरे विश्व को खतरा है।



