World
क्या गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? UN समिट में इजरायली पीएम के आने से पहले कानूनी मंथन में जुटे ममदानी
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति के गलियारों में इस समय न्यूयॉर्क से उठी एक आवाज ने हलचल मचा दी है।
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति के गलियारों में इस समय न्यूयॉर्क से उठी एक आवाज ने हलचल मचा दी है।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भाग लेने आ रहे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संभावित गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों का आकलन कर रहे हैं।
उन्होंने दो टूक कहा, 'मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को द हेग (अंतरराष्ट्रीय न्यायालय) में होना चाहिए। वे एक युद्ध अपराधी हैं जिन पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) द्वारा आरोप लगाए गए हैं।'



