World
'दाऊद इब्राहिम उसी देश में छिपा, जहां लादेन मिला और मारा गया था...'; UN को भारत की लताड़
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताया। इस पर भारत ने यूएन को जमकर सुनाई और इस दावे को सिरे से खार
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताया। इस पर भारत ने यूएन को जमकर सुनाई और इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। भारत ने रिपोर्ट में मौजूद बड़ी गलतियों की ओर इशारा करते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह की अक्षमता से संयुक्त राष्ट्र जैसी वैश्विक संस्था को भारी नुकसान पहुंचता है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में एक कड़ा जवाब दिया। यह जवाब आतंकवाद का मुकाबला करते हुए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए नियुक्त विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) बेन सॉल की एक रिपोर्ट के संदर्भ में दिया गया था।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
