डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने असल दुनिया की स्थितियों में निर्णायक कदम उठाने में संयुक्त राष्ट्र की कथित विफलता का मजाक उड़ाया है। व्यंग्यात्मक आलोचना करने के लिए उसने ग्लोबल सिनेमा का सहारा लिया है। अपनी बात को समझाने के लिए ईरान ने हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज और बॉलीवुड की फिल्म शोले के मशहूर किरदार ठाकुर का उदाहरण दिया है।
भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स पर एक मीम शेयर किया। इसमें मार्वल के कई हाथों वाले किरदार की तुलना बॉलीवुड के बिना हाथ वाले किरदार से की गई है। इसके जरिए यूएन की सर्वशक्तिमान होने की धारणा और साथ ही बड़े अंतरराष्ट्रीय टकरावों के दौरान संगठन की सीमाओं को दिखाया गया है।