डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया भर में बढ़ते राजनयिक अलगाव के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया‌। उनके मंच पर आते ही कई देशों के प्रतिनिधियों ने विरोध में वॉकआउट कर दिया, जिससे हॉल की ज्यादातर सीटें खाली हो गईं‌।
इसके बावजूद, नेतन्याहू ने बेहद आक्रामक अंदाज में इजरायल का पक्ष रखा और भाषण के दौरान एक पेजर दिखाते हुए वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आपको बीपर्स याद हैं?‌ इस तरह उन्होंने लेबनान के हिजबुल्लाह के खिलाफ किए गए इजरायल के बड़े खुफिया ऑपरेशन की याद दिलाई‌। नेतन्याहू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में इजरायली सैनिकों ने सात मोर्चों पर युद्ध लड़ा है।