डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गुरुवार को न्यूयॉर्क में हुए प्रदर्शन में हॉलीवुड अभिनेत्री सुसान सरंडन और ‘हैक्स’ सीरीज की एक्ट्रेस हन्ना आइबाइंडर सहित दर्जनों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रदर्शनकारियों ने स्टॉप आर्मिंग इजरायल और एंड द जेनोसाइड जैसे बैनर लेकर शहर की सड़कों पर धरना दिया। यह प्रदर्शन यहूदी शांति संगठन ‘जूइश वॉयस फॉर पीस’ द्वारा आयोजित किया गया था। उसी समय नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहे थे।